फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Crores spent on development work...but no parking anywhere

Basti News: विकास कार्य पर करोड़ों खर्च...पर कहीं पार्किंग नहीं

Fri, 26 Dec 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 26 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Crores spent on development work...but no parking anywhere
गांधीनगर पक्के बाजार में पार्किंग न होने से परेशानी संवाद
बस्ती। नगर पालिका परिषद बस्ती में मुख्यमंत्री वैश्विक नगर विकास योजना और कई अन्य विभागों की संचालित परियोजना पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं। कई विकास परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं तो कुछ चल रही हैं, लेकिन एक बुनियादी कमी इनपर भारी पड़ती दिख रही है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख स्थलों पर तैयार हो रहे पार्क, सड़क, ओपेन जिम और कामर्शियल दुकानों के पास भविष्य में वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं बनाई गई है, जिससे शहर की सड़कों पर वाहनों का बोझ और जाम की समस्या और अधिक गंभीर होती जा रही है। बता दें कि पीडब्ल्यूडी, बीडीए की विकास योजनाओं के साथ ही नगर पालिका की ओर से मुख्यमंत्री वैश्विक नगर विकास योजना और 15वें वित्त आयोग की धनराशि से कई जनहितकारी कार्य कराए जा रहे हैं। मगर यहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं की जा रही है। जबकि शहर के मुख्य बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में पहले से ही जाम की स्थिति बनी रहती है, यहां भी पार्किंग की व्यवस्था न होने से स्थिति और बिगड़ेगी।
विज्ञापन

पार्किंग की व्यवस्था फाइलों में लटकी : शहर में जाम और अतिक्रमण की सबसे गंभीर स्थिति पुरानी बस्ती में है। राजा बाजार, करुआबाबा, रेलवे क्राॅसिंग पांडेय बाजार, कंपनीबाग, फौव्वारा, कटरा, रोडवेज और दक्षिण दरवाजा समेत अन्य स्थान समेत लगभग सभी जगहों पर जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीनगर में भी समस्या : शहर के मुख्य बाजार पक्के गांधीनगर में भी आने वाले लोग पार्किंग के लिए परेशान रहते है और अंत में मजबूर होकर सड़क के किनारे पटरियों पर ही अपनी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। पक्के बाजार की तो स्थिति तो यह है कि यहां सड़क के बीच में जहां डिवाइडर नहीं बने हैं, वहीं बीच सड़क पर लोग अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं। वहीं पीडब्ल्यूडी ने बड़ेवन-कंपनीबाग सड़क को चौड़ा करके फोरलेन कर दिया, लेकिन जिम्मेदार पार्किंग बनाना भूल गए हैं। नतीजा यह है कि सड़क के दोनों ओर सरकारी या निजी वाहन अपना वाहन पार्किंग बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed