{"_id":"587fb1064f1c1bda30effb23","slug":"women-ended-their-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर महिला ने जान दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर महिला ने जान दी
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति व बेटे की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना बुधवार की सुबह मुंडेरवा थानाक्षेत्र के ओड़वारा रेलवे स्टेशन के पास हुई। महिला के पास मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त पुरानी बस्ती थाने के जाफरजोत निवासी पार्वती देवी (65) पत्नी देवी प्रसाद के रूप में की गई।
पार्वती देवी मंगलवार की दोपहर अपने घर से निकली थी। ओड़वारा रेलवे स्टेशन के एक गेटकीपर ने बताया कि वो देर शाम मिली थी। पूछने पर बताया कि उसके पति और बेटे अक्सर उसकी पिटाई करते हैं और अब वह जिंदा नहीं रहना चाहती। गेटकीपर ने अपने घर ले जाने की पेशकश की थी, लेकिन पार्वती कहीं चली गई। सुबह ट्रैक पर उनका धड़ व शरीर दो टुकड़ों में कटा मिला। मृतका पीले रंग की साड़ी ,हरे पीले रंग का स्वेटर पहनी थी। महिला की शिनाख्त पास मिले निर्वाचन आयोग की ओर से जारी परिचय पत्र के आधार पर की गई। सूचना पर पार्वती के मायके से उनका भाई भी पहुंच गया और उसने भी पति देवी प्रसाद व बेटे विजय कुमार पर अकारण पिटाई का आरोप लगाया। पुलिस ने चौकीदार से पति और बेटे को भी सूचना भिजवाई लेकिन कोई नहीं आया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। उधर घटना के बाद पार्वती देवी के पति व बेटा फरार बताए जा रहे हैं।