{"_id":"57a76e894f1c1bb61f2b910f","slug":"women-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में पेड़ से लटकती मिली विधवा की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके में पेड़ से लटकती मिली विधवा की लाश
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sun, 07 Aug 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में शनिवार को अपने मायके आई 30 वर्षीया विधवा महिला की लाश रविवार को गांव के बाहर पेड़ से लटकती मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद दिवंगत के भाई विनोद सिंह के तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विनोद सिंह के अनुसार उसकी बहन सोनू की शादी गोपसराय, थाना नबाबगंज जिला गोंडा निवासी अमरजीत के साथ 2003 मे हुई थी। सोनू के दो बेटे सनी (10) और विकास (3) हैं। फरवरी 2016 में अचानक अमरजीत की मौत हो गई। इसके बाद जमीनी विवाद को लेकर सोनू को उसके पट्टीदार परेशान करने लगे। जिससे वह तनाव मे रहने लगी। शनिवार को ही वह मायके आई थी। अपने दोनो बच्चों को ससुराल में ही छोड़ आई थी। रविवार की सुबह घर से नित्यक्रिया के लिए निकली। काफी देर तक जब वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोग परेशान होकर उसे खोजने निकल पड़े। जब लोग सीवान में पहुंचे तो वहां आम के पेड़ से सोनू सिंह की लाश लटकती देखी। उसके गले में दुपट्टा बंधा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोनू सिंह की मौत के बाद उसके दोनो बेटे सनी व विकास के सिर से मां और बाप दोनो का साया उठ गया। अब उनकी देखभाल कौन करेगा यह एक बड़ा सवाल है। एसओ परशुरामपुर निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी पुलिस मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम करा रही है।