{"_id":"403549b181c59097bf04ece3682bb0cc","slug":"wine-found-in-two-vehicles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान दो गाड़ियों में शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग के दौरान दो गाड़ियों में शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज। पुलिस ने रविवार की शाम वाहन चेकिंग के दो लक्जरी गाड़ियों को
विज्ञापन
पकड़कर उनकी तलाशी ली तो उनमें से दो पेटियों में रखी शराब बरामद हुई। शराब
प्रधानी चुनाव में बांटने के लिए ले जाई जा रही थी।
पुलिस ने दोनो वाहनों को कब्जे में ले लिया है और उनके चालकोें को हिरासत में। रविवार की शाम एसओ कप्तानगंज बृजेश कुमार यादव एसपी शिवहरी मीणा के निर्देश पर कप्तानगंज के वायरलेस चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इसी बीच कप्तानगंज कस्बे से दुबौलिया की ओर जा रही दो लक्जरी गाड़ियों को पुलिस ने रोककर उनके अंदर तलाशी ली तो उसमें गत्ते में रखी शराब मिली। एक वाहन में 11 बोतल अंग्रेजी शराब तो दूसरे में 10 शीशी देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने दोनों वाहनों के चालक को लेकर गाड़ी थाने ले गई है। एसओ ने बताया कि एक लक्जरी वाहन कप्तानगंज थाना क्षेत्र का और दूसरा दुबौलिया क्षेत्र का है। बरामद शराब चुनाव में वोटरों को प्रभावित करने के लिए ले जाई जा रही थी।
अभी वाहन चेकिंग चल रही है। थाने पहुंचकर चालकों से पूछताछ कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और गाड़ियों को सीज किया जाएगा।