फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   vulgar video uploader arrested

अश्लील वीडियो अपलोड करने के आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Aug 2016 11:52 PM IST
बस्ती/ब्यूरो अमर उजाला
बस्ती/ब्यूरो अमर उजाला Updated Fri, 05 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
vulgar video uploader arrested
बस्ती। क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के साथ कोतवाली और पुरानी बस्ती पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात मोबाइल की कई दुकानों पर छापेमारी की। कोतवाली और पुरानी बस्ती क्षेत्र की एक-एक दुकानों पर अश्लील वीडियो फिल्म की लोडिंग का काम होता पाया गया। पुलिस ने दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दुकानों से अश्लील फिल्म लोडेड मेमोरी कार्ड, सीपीयू, मानीटर, मोबाइल आदि बरामद कर उसे कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और पुरानी बस्ती पुलिस ने हड़िया चौराहे पर स्थित मोबाइल की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान दुकान पर मेमोरी कार्ड से कंप्यूटर के माध्यम से अश्लील वीडियो फिल्म अपलोड करना पाया गया।
विज्ञापन

पुलिस को मौके पर अश्लील फिल्म लोड एक मेमोरी कार्ड, दो सादा मेमोरी कार्ड, एक सीपीयू, एक मानीटर और एक मोबाइल मिला। मौके पर पकड़े गए दुकानदार करही निवासी अर्जुन के विरुद्ध प्रभारी निरीक्षक आरके गौतम की तहरीर पर आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने बड़ेवन के निकट प्रिंस मोबाइल सेंटर पर छापेमारी की। यहां भी पुलिस को अश्लील फिल्म लोडिंग का काम होता मिला। पुलिस ने दुकान से अश्लील फिल्म की एक मेमोरी कार्ड, एक सीपीयू, एक मानीटर आदि बरामद किया गया। पकड़े गए युवक प्रिंस श्रीवास्तव निवासी बड़ेवन के विरुद्ध कटरा चौकी प्रभारी जय प्रकाश दूबे की तहरीर पर आईपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed