फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Violence broke into the school, five injured

स्कूल में घुसकर मारपीट, पांच घायल

Wed, 02 Nov 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 02 Nov 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Violence broke into the school, five injured
डान वास्को स्कूल मे मारपीट के घायल शात्तनू और सिद्घार्थ जिला अस्पताल मे इलाज कराने पहुचे।
बच्चे से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए आवास विकास कालोनी स्थित डॉन वास्को स्कूल में अभिभावकों ने बुधवार को जमकर बवाल काटा। प्रबंधक कक्ष में तोड़फोड़  करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव में प्रबंधक व उनकी  पत्नी से भी हाथापाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। प्रबंधक की तहरीर पर दिग्विजय सिंह, राहुल व अभिषेक को नामजद करते हुए आठ अन्य लोगों पर कैंपस में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी कोतवाल रोहित प्रसाद का कहना  है कि पांच घायलों का मेडिकल कराया गया है।    
विज्ञापन

 पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार  आवास विकास कालोनी निवासी दिग्विजय सिंह का बेटा कालोनी में स्थित डॉन  वास्को स्कूल में पढ़ता है। बुधवार को पानी पीते उसके कपड़े भीग गए। आरोप है कि छुट्टी होने पर जब बच्चा घर गया तो परिवार के लोगों ने उसे भीगा  होने का कारण पूछा। जवाब से भड़के अभिभावक स्कूल पर  आए और शिक्षिका से अभद्र व्यवहार करने लगे। दूसरे शिक्षकों ने किसी तरह समझा बुझाकर उन्हें वापस  भेज  दिया। दो घंटे बाद दोबारा सात-आठ लोग स्कूल में आ गए। मौजूद प्रबंधक राजेश मिश्र व उनकी  पत्नी सुमनरानी मिश्र से बहस करने लगे। बातचीत के दौरान कुछ लड़कों ने हंगामा शुरू कर दिया।  शोर-शराबा सुनकर प्रबंधक के  परिवार के भी लोग पहुंच गए तो उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने के दौरान एक  शिक्षक भी घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed