फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Uncontrollable truck killed in auto collision, two dead

बेकाबू ट्रक ने आटो में मारी टक्कर, दो मरे

Mon, 11 Jul 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 11 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck killed in auto collision, two dead
दुबौलिया थाना के रामजानकी मार्ग पर ट्रक और टैम्पो के दुर्घटना से टैम्पो पलटा।
राम जानकी मार्ग पर गोकुलपुर के पास ट्रक व आटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। सोमवार दोपहर करीब एक बजे हुई इस घटना में महिला समेत दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। छह अन्य गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें तीन को जिला अस्पताल को रेफर कर  दिया गया। 
विज्ञापन

छावनी तिराहे से राम जानकी मार्ग पर होकर दुबौलिया आ रहा आटो जब गोकुलपुर के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक का दाहिना टायर फट गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर आटो से जा टकराया। जोरदार टक्कर लगने से आटो पास एक पुलिया से जा टकराई। घटना होते देख आसपास के तमाम लोग पहुंचे और आटो से घायलों को निकाला। इनमें महिला समेत दो की मौत हो चुकी थी। जिनकी पहचान काफी मशक्कत के बाद हो सकी। जेब से मिली मोबाइल के आधार पर एक की पहचान बहराइच जिले के पयागपुर थानाक्षेत्र के राजापुर कला निवासी अजय पाल सिंह ( 35) के रूप में की गई। मृतक महिला की पहचान दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल निवासी 45 वर्षीया साबिदा पत्नी हासिम के रूप में हुई। घायलों में शकुंतला पत्नी भगवान दास निवासी दुबौला कप्तानगंज, आशा पत्नी किशनदेव निवासी भीमलजोत दुबौलिया के अलावा आशा का छह माह का बेटा जिला अस्पताल भेजे गए। जबकि दुबौलिया एहतमाली के 38 वर्षीय राम जनक, कलवारी वैष्णोपुर के 30 वर्षीय सूरज और आटो चालक धर्मेंद्र पांडेय निवासी नादेकुइयां दुबौलिया का कप्तानगंज सीएचसी पर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed