फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two youth injured by mp car

सांसद की कार की चपेट में आए बाइक सवार, दो घायल

Mon, 02 Apr 2018 11:38 PM IST
basti
basti Updated Mon, 02 Apr 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
two youth injured by mp car
जगदंबिका पाल
बस्ती। 
विज्ञापन

हर्रैया क्षेत्र के संसारीपुर चौराहे के पास फोरलेन पर सोमवार की शाम डुमरियागंज सांसद की कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सीएचसी के डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायलों की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। 

कार से लखनऊ जा रहे थे। 
खैरी गांव के दीपक शुक्ला (27) और विजय ओझा (45) शाम साढ़े पांच बजे एक बाइक से गन्ना तौल कराने भदावल गन्ना तौल केंद्र जा रहे थे। वे संसारीपुर चौराहे पर पहुंचे ही थे तभी लखनऊ जा रहे डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल की कार की चपेट में आकर दोनों सड़क पर गिर गए। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सांसद जगदंबिका पाल वहीं रुक गए और पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे से सांसद की कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। जिससे वह दूसरी कार से लखनऊ के लिए रवाना हुए। हादसे की सूचना पर युवकों के घरवाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। हर्रैया थाना प्रभारी कपिलमुनि सिंह ने कहा कि सांसद की गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। अभी पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। इस घटना के संबंध में सांसद से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed