फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two yong man was died in road accident

कार की चपेट में आई बाइक, दो युवकों की मौत

Thu, 28 Jun 2018 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Thu, 28 Jun 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
two yong man was died in road accident
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
हर्रैया। कस्बे के फोरलेन पर मुरादीपुर चौराहे पर कार की चपेट में आने से दो युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन

हर्रैया थाना क्षेत्र के आमा गांव के इंद्रमणि उर्फ  डब्लू वर्मा (34) और जालिम (36) एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से हर्रैया आए थे। देर रात 8.30 बजे जैसे ही वह घर वापसी के लिए मुरादीपुर चौराहे पर सड़क पार कर रहे थे तभी बस्ती से फैजाबाद जा रही ब्रेजा कार का अगला टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर बाइक को चपेट में ले लिया। घटना में बाइक सवार दोनों लोग बाइक सहित ऊपर उछल कर सड़क पर जा गिरे। हेलमेट नहीं होने से सिर में गंभीर चोट लगी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

दुर्घटना के बाद हड़बड़ाहट में ब्रेजा कार को लेकर चालक बड़हर पेट्रोलपंप तक चला गया, लेकिन फटे होने की वजह से टायर जल गया। बाद में कार को खड़ी करके चालक भाग गया। दुर्घटना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक सवारों के परिजनों को सूचना दी। हर्रैया के प्रभारी एसओ ने बताया कि शवों और कार को कब्जे में ले लिया गया है। कार मालिक की पहचान कर ली गई है। डब्लू बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान में काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed