फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two suspended in pistol missing

पिस्टल गायब में एचसीपी और हेड मोहर्रिर निलंबित

Sat, 13 Feb 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पकोलिया थाने से पिस्टल गायब होने के मामले में थाने के एचसीपी
विज्ञापन
शेषनाथ  यादव और हेड मोहर्रिर लवध्वज को एसपी कृपाशंकर सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इतना ही नहीं, एचसीपी के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना सीओ हर्रैया कृष्ण मुरारी को सौंपी गई है।  

पैकोलिया थाने से पिस्टल गायब होने के सनसनीखेज मामले में शुक्रवार को एएसपी की रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने एचसीपी शेषनाथ यादव और हेड मोहर्रिर लवध्वज को को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया शिवबरन यादव की तहरीर पर हेड कांस्टेबल से प्रोन्नत एचसीपी शेषनाथ यादव के विरुद्ध पिस्टल गायब करने का मामला दर्ज किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक की ओर से  दी गई तहरीर में कहा गया है कि 10 फरवरी को शेषनाथ यादव की बैंक ड्यूटी थी। वह बैंक जाते समय पिस्टल नंबर 16460887 ले लेकर गए थे। पिस्टल में एक मैग्जीन और 10 कारतूस थे। जीडी में यह दर्ज भी है।

एचसीपी पर आरोप है कि जब वह बैंक ड्यूटी से वापस आए तो उन्होंने पिस्टल हेड मोहर्रिर के पास जमा नहीं किया। इस मामले में पुलिस ने एचसीपी पर गबन की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है। विवेचना सीओ हर्रैया कृष्ण मुरारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed