फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two students of high school rusticate

हाईस्कूल की दो छात्राएं रस्टीकेट 

Tue, 28 Mar 2017 12:07 AM IST
basti
basti Updated Tue, 28 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
बस्ती।
विज्ञापन

 बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के प्रशासन के रास्ते में केंद्र व्यवस्थापक आड़े आ रहे हैं। इनमें वित्तविहीन विद्यालयों का प्रबंधन प्रशासन का साथ नहीं दे रहे हैं। सोमवार को नकल के आरोप में दो बालिकाएं रस्टीकेट की गईं। कई स्कूलों के बाहर नकल सामग्री तक के मिलने की जानकारी है। 
सोमवार को हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। सचल दल पंचम के जीआईसी प्रवक्ता शिव बहादुर सिंह ने राम पियारी बालिका उच्चतम विद्यालय राजाजोत कला कप्तानगंज में एक बालिका को नकल करते पाए जाने पर रस्टीकेट कर दिया। इसी तरह जब वह राम आसरे इंटर कॉलेज पिपरा सुकाली का निरीक्षण किया तो वहां पर एक बालिका नकल करते मिली, उसे भी रस्टीकेट कर दिया। राघवेन्द्ग इंटर कॉलेज परसा पकड़ी में स्टेटिक मजिस्ट्रेट  आरबी सिंह की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुआ। सिरौता इंटर कॉलेज में सभी छात्रों ने उत्तर पुस्तिका में दीपावली पर निबंध लिखा था। एडीआईओएस हेंमत राव ने सरदार  वल्लभ पटेल पब्लिक स्कूल महंडर, राम सुमरे चौधरी इंटर कॉलेज करही, दया विद्या मंदिर उमावि हनुमानगंज, के राम पब्लिक इंटर कॉलेज रायठ में परीक्षा सपन्न को शांतिपूर्वक संपन्न कराया। जबकि किसान सवोॅदय इंट कॉलेज रायठ परीक्षा केन्द्र के बाहर नकल सामग्री मिली। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक को फटकार लगाई। वहीं चार सचल दस्ते टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन


नकलची पर मुकदमा दर्ज
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के संत तुलसीदास इंटर कालेज बस्थनवा में 23 मार्च  को हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े गए छात्र परवेज  शाह निवासी रानापुर खुर्द थाना छावनी पर 3/9 परीक्षा अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। बीएसए एमपी वर्मा ने 23 मार्च को पकड़ कर रिपोर्ट किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीराम शुक्ल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed