{"_id":"57ded2f24f1c1b1c0aa825a4","slug":"two-rogue-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ेे दो बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ेे दो बदमाश
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते में चालक को ढकेलकर लग्जरी कार लूटने वाले अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। स्वाट टीम एवं घघौवा चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार तड़केे हाइवे पर बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर कार चढ़ाकर भागने का भी प्रयास किया मगर पुलिस ने बैरियर लगाकर उन्हें रोक लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचेे बरामद किए गए।
एसपी कृपाशंकर सिंह के अनुसार 13 सितंबर को लखनऊ के पॉलीटेक्निक चौराहे पर आरोपियों ने कार रोकी और उसमें बैठ गए। जरवल रोड आने पर ड्राइवर को गाड़ी से ढकेल दिया। आरोपी वाहन यूपी-32 जीक्यू-0356 पर यूपी32जी-क्यू-0880 लिखा नंबर प्लेट लगाकर चलाते रहे। नंबर प्लेट बदलकर वे कार बिहार बेचने ले जा रहे थे। इसी बीच पुलिस को भनक लग गई। पकड़े गए बदमाशों में रणधीर सिंह निवासी डेउढी बाजार (भवानीपुर) थाना रौनाही जनपद फैजाबाद व शालू उर्फ रफीक निवासी अमानीगंज थाना कोतवाली जनपद फैजाबाद शामिल है।