फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two huts caught fire

दो परिवारों की गृहस्थी जलकर राख

Sun, 28 Jan 2018 12:13 AM IST
basti
basti Updated Sun, 28 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
two huts caught fire
जलीं झोपड़ियां। - फोटो : amar ujala
परशुरामपुर। 
विज्ञापन

क्षेत्र के चेक मेडरी गांव में आधी रात को लगी आग में दो परिवारों की गृहस्थी जल गई। शुक्रवार की रात हुए हादसे की जानकारी जब तक लोगों को होती तब तक चार बकरियां भी जल कर मर गईं। 

गांव के राम जतन पुत्र झिनकू का परिवार सो रहा था। छप्पर में अज्ञात कारणों से आधी रात को आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पड़ोसी ईश्वरदीन पुत्र भगवती के छप्पर को भी चपेट में ले लिया। परिवारवालों के शोरगुल पर जब तक गांव के लोग इकट्ठा होते और आग पर काबू पाते तब तक दोनों के छप्पर में रखे अनाज, बर्तन, बिस्तर, चारपाई, कपड़े आदि जल गए। रामजतन के छप्पर में रखे सामान जलने के साथ ही चार बकरियां भी जल गईं। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। शनिवार की सुबह पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed