{"_id":"576d82454f1c1b0550b47e8f","slug":"two-group-colided","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में दो पक्ष भिड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
मारपीट मंे घायल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्रैया। अशोकपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर चल रही तनातनी में शुक्रवार को असलहे निकल गए। एक पक्ष ने प्रधानी चुनाव में हारे प्रत्याशी व उनके सर्मथकों पर मारपीट करने व असलहा निकाल कर दौड़ाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इस दौरान हुई मारपीट में महिला सहित पांच लोगों को चोंटे आई है।
पंचायत चुनावों को लेकर अशोकपुर गांव में काफी दिनों से तनातनी का माहौल चल रहा है।तीन दिन पूर्व गांव मे चकरोड निर्माण को लेकर दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए थे जिसमे मनोज सिंह को हाथापाई मे ंचोट लगी थी।शुक्रवार को गांव निवासी अमित सिंह व सुनील सिंह करीब 11 बजे बाइक से नरसिंह पुर बाजार से घर जा रहे थे। गांव निवासी बलवंत सिंह के मुर्गी फार्म के पास असलहे से लैस करीब छह लोगों ने घेर कर मारने पीटने लगे। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर छुड़ाया। जब अमित थाने पर सूचना देने के लिए जा रहा था तब गोलबंद हमलावर गांव में अमित के घर चढ़ गए और हीरावती सिंह को घर में घुसकर मारापीटा।
पुलिस को दिए तहरीर में हमलावरों पर असलहा निकालकर जान से मारने की धमकी देने हीरावती सिंह के गले से चेन छीनने का आरोप लगाते हुए गांव निवासी प्रकाश उर्फ राजू अमन सिंह, वीरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, अंकित उर्फ काजू, बलवंत सिंह, सौर्येद्र सिंह, दुष्यंत सिंह, भगवत सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है।आरोप है कि घर में घुसे हमलावरों ने बीच बचाव के लिए आए गांव निवासी मजदूर गोजई व शिवलाल को भी पीट दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग निकले। थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित के लगाए आरोपों की जांच पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों में मारपीट की घटना हुई है।