फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two girls death in the river

दो लड़कियां नदी में डूबीं

Sun, 16 Oct 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 16 Oct 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two girls death in the river
दो बच्चीयों के डूबने के बाद लगी लोंगों की भीड़
छावनी थानाक्षेत्र के छतौना गांव के केवटहिया पुरवा के पास घाघरा में सहेलियों के साथ नहा रही दो नाबालिग लड़कियों की डूबकर मौत हो गई। उनकी बाकी चार सहेलियों को किसी तरह बचा लिया गया। 
विज्ञापन


रविवार को गांव की 12 वर्षीया पूजा पुत्री पंचलाल और 10 वर्षीय अंजनी पुत्री अंगनू अपनी अन्य सहेलियों के साथ रोज की तरह सुबह ही लकड़ी बीनने सरयू की सहायक टेढिया नदी के किनारे माझा में चली गईं। शाम करीब पांच बजे लौटते समय वे मनीषा व निशा पुत्री तलकू और प्रीता व अंजू पुत्री स्व रामबरन के साथ नदी में नहाने लगी। इसी बीच पैर फिसल जाने से पूजा व अंजनी धारा में बहकर कर चली गईं और डूबने लगीं। तभी कुछ चरवाहे ने शोरगुल सुनकर  दौड़े। सभी को पानी से बाहर निकाला मगर तब तक पूजा व अंजनी की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


गांव के प्राथमिक  स्कूल में 5वीं में पढ़ने वाली छात्रा पूजा अपने चार भाई दो बहनो में सबसे छोटी थी। जबकि अंजनी अपने दो भाईयों के बीच अकेली थी। उसी स्कूल में वह चौथी कक्षा में पढ़ती थी।    विक्रमजोत चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिवार वालों की मौजूदगी में शव का पंचनामा करवाने  के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed