{"_id":"57b9e1e94f1c1bf53ed4ef7a","slug":"two-arrested-including-gang-leader-goods-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंग सरगना समेत दो गिरफ्तार, माल बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंग सरगना समेत दो गिरफ्तार, माल बरामद
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
थाना मुण्डेरवा में हुए लूट काण्ड का एसपी कृपा शंकर सिंह ने किया खुलासा ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर मुंडेरवा के मुजहना पुलिया के पास ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को अंतर्जनपदीय भेल्लर गैंग ने लूटा था। दिनदहाड़े 56 हजार रुपये व लैपटाप लूटने में शामिल भेल्लर उर्फ संजय को पुलिस ने रविवार को उसके खास गुर्गे के साथ धर दबोचा। इन दोनों के कब्जे से लूटी गई रकम के साथ ही लैपटाप, मोडम-डोंगल आदि भी पुलिस ने बरामद कर लिया। भेल्लर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि फिरोज नाम के व्यक्ति ने रेकी की। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
एसपी कृपाशंकर सिंह ने बताया कि सिद्घार्थनगर जिले का संजय उर्फ भेल्लर सक्रिय अपराधी है। सिद्धार्थनगर के अलावा उस पर संतकबीरनगर, महराजगंज जनपद में भी वाहन चोरी, लूट व डकैती के मामले दर्ज है। एसपी के अनुसार घटना स्थल के पास दुकान चलाने वाले फिरोज ने भेल्लर से कहा था कि सेवा केंद्र कर्मी विजय कुमार कम से कम दो लाख या इससे ज्यादा रुपये लेकर बैंक जाता है। उसी के कहने पर भेल्लर 20 जुलाई को अपने खास साथी अली हुसैन उर्फ जगत बंजारा निवासी थरौली, सिद्धार्थनगर को साथ लेकर बाइक से निकला। पुलिया के पास उचहरा की तरफ जाने वाली सड़क पर विजयनाथ निवासी चंगेरा-मंगेरा थाना कोतवाली, खलीलाबाद को रोककर पहले मारपीटा और फिर बैग छीन लिया जिसमें 56 हजार रुपये , लैपटाप व अन्य सामान थे। रविवार को उंचगॉव जमोहे ओवरब्रिज के पास से अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लैपटॉप, थंब रीडर, डोंगल, दो तमंचा, कारतूस, आदि बरामद किया।