{"_id":"5829f4dc4f1c1b7c228fe0d9","slug":"trust-ramjanki-ayodhya-conflict-over-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के रामजानकी ट्रस्ट की जमीन को लेकर संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अयोध्या के रामजानकी ट्रस्ट की जमीन को लेकर संघर्ष
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 14 Nov 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
हरैया थाना क्षेत्र बरगदवा गांव मे मठ की जमीन विवाद मे घायल जितेंद्र दास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरगदवा माफी स्थित अयोध्या के राम जानकी ट्रस्ट की जमीन को लेकर सोमवार को साधुओं और ग्रामीणों के बीच संघर्ष हो गया। महंत समेत चार लोग घायल हुए हैं। धावे के अंदाज में जुटी भीड़ के बीच से पुलिस ने बमुश्किल लहूलुहान साधुओं को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
महंत विवेक दास ट्रस्ट की जमीन पर बतौर वारिस काबिज हैं। माता माया देवी, जितेंद्र वर्मा और गोंडा के तरबगंज निवासी महेंद्र सिंह भी यहीं रहते हैं। करीब 250 बीघे जमीन में से 91 बीघा महेंद्र सिंह के अनुबंध से लेने की बात कही जा रही है। पूर्व प्रधान केशव राम से इसे लेकर विवाद चल रहा है।
बताया जा रहा है कि सोमवार को विवेक दास, महेंद्र सिंह आदि ने केशव राम के घर की महिलाओं को खेत में काम करते समय पीट दिया। इसकी प्रतिक्रिया हमलावर तेवर से हुई। प्रभारी निरीक्षक केडी सिंह ने घायलों को खतरे से बाहर बताया। विवेक दास की तहरीर पर केशव प्रसाद, वीरेंद्र, अमित कुमार, कपिलदेव, अनिल, बबलू, झपलू, राजेश तिवारी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पूर्व में इस जमीन को लेकर दो हत्या हो चुकी हैं, जबकि दर्जन भर बार लाठी-डंडे चल चुके हैं। मार्च में अयोध्या के दो साधु समेत चार लोग कब्जे के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे।