{"_id":"5a15bf5b4f1c1b86698bd395","slug":"tried-to-rape-with-2-years-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल की बालिका से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो साल की बालिका से रेप की कोशिश
basti
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडेरवा।
पड़ोसी ने दो वर्ष की बालिका से रेप की कोशिश की। ऑटो में उसकी हरकत देखकर आसपास के लोग दौड़े। लोगों को आते देखकर युवक बालिका को छोड़कर भागने लगा, लेकिन कुछ ही दूर जाने पर वह पब्लिक के हत्थे चढ़ गया। भीड़ ने जमकर पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में अधिवक्ता के जरिए थाने में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध पॉक्सो और आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
तहरीर में लिखा गया है कि बुधवार की दोपहर दो साल की बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। सुनसान देख पड़ोस का एक युवक उसे पास खड़े ऑटो रिक्शे में ले गया। इस दौरान बच्ची जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर लोग मौके पर जा पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर लोग अवाक रह गए। ऑटो और बालिका के कपड़ों पर खून के धब्बे मिलने की एसपी संकल्प शर्मा ने पुष्टि तो की लेकिन यह भी कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि वह पीड़िता का है या उस आरोपी के सिर से टपके खून का निशान। क्योंकि पिटाई में उसका सिर फट गया था।