फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   trespass from three houses in one premises

एक ही परिसर के तीन घरों में चोरी

Tue, 19 Apr 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
trespass from three houses in one premises
चोरी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। रविार की रात आवास विकास कालोनी में भीषण चोरी हो गई। चोरों ने आवास विकास स्थित एक ही मकान में रह रहे डॉक्टर, इंजीनियर और सेवानिवृत्त एसबीआई बैंक के मैनेजर के घर को खंगाल डाला। खास बात यह कि तीनों के घरों से चोर नकदी और जेवर ले गए हैं। इसके अलावा किसी अन्य सामान को चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया है। चोरी बड़ी बताई जा रही है। मगर अभी तक किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है, जिससे चोरी गए जेवर की कीमत और नकदी का पता नहीं चल पा रहा है। 
विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर पीएन दुबे ने आवास विकास कालोनी के उत्तरी छोर पर दो मंजिला भवन बनवा रखा है। निचले हिस्से में वह खुद रहते हैं और ऊपर के तल पर दो किराएदार रहते हैं। एक डाक्टर अजय कुमार शुक्ल हैं तो दूसरे लुंबनी-दुद्धी मार्ग प्रोजेक्ट के इंजीनियर अमित चतुर्वेदी हैं। मकान मालिक की अनुपस्थिति में यही दोनों परिवार घर में रहते हैं। सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर दुबे इन दिनों गोंडा अपने गांव गए थे।
विज्ञापन


इधर शादी समारोह में शामिल होने के लिए डॉक्टर और इंजीनियर का परिवार भी शनिवार को मकान में ताला लगाकर बाहर चला गया। मकान को खाली पाकर और ताला लगा देखकर रविवार की रात चोरों ने इसे निशाना बनाया। गेट फांदकर  मकान के भीतर घुसे चोरों ने इत्मीनान के साथ एक-एक कमरों को खंगाल डाला। उन्होंने आलमारी में रखे जेवर और नकदी को ही चुराया बाकी अन्य किसी वस्तु को हाथ नहीं लगाया। घटना की जानकारी मिलने पर मकान मालिक सहित दोनों किराएदार भी मौके पर पहुंचे, पर कौन सा और कितना जेवर व नकदी चोरी गया है, इसकी जानकारी नहीं दे सके। कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी हुई है। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed