{"_id":"580a5a214f1c1b722b70420e","slug":"tractor-trolley-overturns-death-of-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली पलटने से किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से किशोर की मौत
Fri, 21 Oct 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली पलटी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
नगर थाना क्षेत्र के रौसिंहापार चौराहे के निकट मोड़ पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में किशोर की मौत हो गई। नगर बाजार निवासी बाबूराम गुप्ता ने अपने ट्रैक्टर ट्राली पर सीमेंट और मोरंग लदवाकर चालक पाल नगर निवासी रमेश के साथ रौसिंहापार भेजा। चालक ने अपने साथ नगर बाजार के 16 वर्षीय आदिल पुत्र साबिर को भी मदद के लिए ट्रैक्टर पर बैठा लिया। निर्धारित स्थान रौसिंहापार में माल गिराकर वापस आते समय रास्ते में रौसिंहापार मोड़ पर ही अचानक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में आदिल तथा ट्रैक्टर ट्राली चालक रमेश दोनों को गंभीर चोटें आई। चीख पुकार सुनने पर लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे उन लोगों को जैसे तैसे खींचकर बाहर निकाला और एक आटो से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां आदिल की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में आदिल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।