फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   three students injured in an accident

सड़क हादसे में तीन स्कूली बच्चे घायल

Thu, 28 Jan 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मनौरी पुल के पास बुधवार की सुबह हुए
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन स्कूली बच्चे घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनाक्रम के अनुसार, बुधवार को वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मधुकरपुर गांव के रहने वाले एक ही परिवार के तीन बच्चे साइकिल से मनौरी के पास स्थित एक स्कूल में पढ़ने जा रहे थे। अभी वे गांव से निकलकर मनौरी पुल के पास ही पहुंचे थे कि एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में 15 वर्षीय अभिषेक पुत्र रामबहादुर, सात वर्षीय अंकित पुत्र विजय बहादुर और 17 वर्षीय अमन पुत्र श्याम बहादुर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस से घायल बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचवाया।

इनमें से अंकित और अमन को प्राथमिक उपचार के बाद घर वापस भेज दिया गया, जबकि अभिषेक को गंभीर चोट लगने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। वहीं ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed