{"_id":"56fac5704f1c1b8e1af00d43","slug":"three-shops-burnt-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिरैला गरीब में आग से तीन दुकानें जली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिरैला गरीब में आग से तीन दुकानें जली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
पिरैला गरीब गांव मंे आग लगने से दुकान हुई राख।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिरैला गरीब में सोमवार की रात 11 बजे लगी आग में तीन दुकानें जलकर नष्ट हो गई। उसमें रखे लाखों के सामान जलकर राख हो गए। दुकान के पीछे फूस की झोपड़ी में रह रहे दुकानदार की पत्नी और दो बच्चे भी आग की चपेट में आ गए। आंशिक रूप से झुलसे तीनों लोगों सीएचसी भानपुर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पिरैला गरीब चौराहे पर हनुमानगंज बाजार निवासी पवन कुमार कसौधन पुत्र शंकर लाल फूस की झोपड़ी डाल कर रहते हैं। आधे हिस्से में वह होटल चलाते हैं। सोमवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में उसका पूरा दुकान व मकान जलकर नष्ट हो गया। जिसमें उसकी पत्नी कुसुम (28), कृष्णा (05) और दो महीने के व कन्हैया 2 माह का बच्चा झुलस गए पीड़ित ने बताया कि आग से उसकी गृहस्थी का सारा सामान जल गया। बैंक पास बुक और पांच हजार नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई।
आग से दुकान के पास ही गल्ला व्यवसायी राम प्रकाश पुत्र गंगाराम और गुमटी रखकर पान बेचने वाले बैतुल्लाह पुत्र रहमतुल्लाह की भी दुकान राख हो गई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान मोहम्मद हुसैन ने इसकी सूचना हल्का लेखपाल और सोनहा पुलिस को दी। प्रधान की सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने आग से हुई क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील के आपदा कार्यालय को सौंप दी हैं।