फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three nominations in an effort to burn alive

जिंदा जलाने के प्रयास में तीन नामजद

Tue, 21 Mar 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 21 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
मुंडेरवा के बिहरा में जिंदा जलाकर मार डालने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने राजकुमार के चाचा राम छैल की तहरीर पर गांव के राम प्रसाद, उसकी पत्नी और बेटी सीमा को नामजद किया है। प्रभारी एसपी रोहित मिश्र के अनुसार तीनों पर आईपीसी की धारा 326 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


आरोप है कि 18 मार्च की रात इन तीनों ने मिलकर राजकुमार पर मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगाया। सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड दो में भर्ती राजकुमार ने अपनी प्रेमिका व उसके परिवार के लोगों पर जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप लगाया था। तहरीर में भी कहा गया है कि घटना करने उसके साथ  तीन लोग आए थे।  तहरीर में बताया कि शनिवार की रात वह अपनी राइस मिल पर सो रहा था इसी दौरान आरोपियों ने मिट्टी  तेल डालकर आग लगा दी थी। राजकुमार के अनुसार तीन साल से उसका सीमा से प्रेम संबंध था। मगर पंचायत के बाद उसने दूरी बना ली। कुछ समय बाद जब शादी तय हो गई तभी से सीमा उसे जिंदा जला देने की धमकी देती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed