फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   three in separate event crushed under train

पटरी पर नाची मौत, तीन मरे

Sat, 04 Jun 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
three in separate event crushed under train
बभनान में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बभनान (बस्ती)। महज 13 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के बभनान व गौर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर तीन की मौत हो गई। आठ किमी के बीच हुई तीनों मौत में एक में युवक ने खुद आगे आकर जान दे दी,जबकि दो दुर्घटना-वश चपेट में आ गए। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


गौर थाना के कछिया गांव निवासी विनय कुमार (20) पुत्र भवानी प्रसाद शुक्रवार को भोर में करीब 4 बजे गौर बभनान रेलवे-स्टेशन के बीच रामापुर गांव के निकट ट्रेन के आगे आकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने बताया कि शाम को भोजन करने के बाद वह रोज की तरह विस्तर पर चला गया। लेकिन रात में जाने कब साइकिल लेकर घर से निकल पड़ा। सुबह सूचना मिली कि ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


गौर के स्टेशन अधीक्षक मो. आफताब युसुफ जई ने बताया कि स्टेशन से पश्चिम आईटीआई के सामने अप-डाउन ट्रैक के बीच करीब 25 वर्षीय युवक का शव पाया गया। जेब से मिले लोक मान्य तिलक टर्मिलन का टिकट से अनुमान लगाया गया कि वह मुंबई जा रहा था। रेल की पटरी पर एक अन्य घटना शुक्रवार को हुई,जिसमें बभनान स्टेशन से पूर्वी गेट 222ए के पास करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। बताया जा रहा है कि एक ही समय डाउन ट्रैक पर चंडीगढ़-डिब्रूगेढ और अप ट्रैक पर सत्याग्रह एक्सप्रेस आ गई। दोनों के बीच फंसा यह व्यक्ति चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ की चपेट में आकर मर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अनूप के परिवार में कोहराम
अनूप कुमार के परिवार में घटना से कोहराम मच गया। खबर मिलते ही गांव व घर के लोग घटना स्थल की ओर भागे। पहचान होने के बाद परिवार के लोग शव बोरे में भर कर घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कंचन सिंह ने बताया कि उसके पिता की मौत बहुत पहले हो चुकी है। इसके चार भाई हैं और शादी भी नहीं हुई है। मजदूरी कर परिवार के लोग भरण-पोषण करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed