{"_id":"570408814f1c1b5433c8147b","slug":"three-acused-of-murder-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर इरादतन हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैर इरादतन हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में पहली अप्रैल को विवादित जमीन पर पेड़ की टहनी छिनगाने को लेकर हुए मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के मामले में आठ लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पहली अप्रैल को प्रतापपुर गांव में दो पक्षों के बीच पेड़ की टहनी काटने को लेकर विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इनमें से एक रामसिंगारे की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में दिवंगत के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के आठ लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था।
मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि प्रतापपुर गांव में एक व्यक्ति की गैर इरादतन हत्या में नामजद कुछ आरोपी एक्सड़ा चौराहे पर मौजूद है।
विज्ञापन
सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक नगर केडी सिंह ने मौके पर पहुंचकर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी गिरफ्तारी हुई है, उनमें प्रतापपुर निवासी सुरेश उर्फ रामसुरश पुत्र रामदुलारे, घोड़सार निवासी रामकुमार पुत्र लौटू और बबुरहिया निवासी पेशकार पुत्र रामदुलारे शामिल है। प्रभारी निरीक्षक केडी सिंह ने बताया कि शेष पांच अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।