फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   thieves attack in house

बंद पड़े मकान में चोरों का धावा

Sun, 15 May 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
thieves attack in house
कोतवाली थाना क्षेत्र में मिल्ल्तनगर में महफूज आलम के घर को चोरों ने खंगाला। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर चोरों ने बंद पड़े घरों को निशाना बनाया है। पीड़ित ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पर्दाफाश की मांग की है। ताबड़तोड़ चोरी की वारदातों ने गांधीनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
विज्ञापन


मिल्लत नगर बेलवाड़ी मोहल्ले के महफूज आलम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर में बताया है कि वह पत्नी शबनम की दवा कराने बुधवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज गए थे। शुक्रवार शाम को जब लौटे तो देखा मेन गेट का ताला  गायब था। अंदर सभी कमरों के ताले टूटे और दरवाजे खुले थे। कमरे में सामान बिखरे पड़े थे। आगे वाले कमरे में रखी आलमारी का लाकर तोड़कर चोरों ने 20 हजार रुपये और सोने का झाला, चेन, सोने की दो अंगूठी और चांदी की पायल चुरा लिए।
विज्ञापन


इतना ही नहीं बच्चे का स्कूल बैग तक चोर उठा ले गए। कमरों की हालत देखने से लग रहा था कि चोरों ने आराम से घर को छाना है। घटना की जानकारी होने पर गांधीनगर चौकी इंचार्ज संजय शाही मौके पर पहुंचे और पीड़ित पक्ष को दोषी बताकर चले गए। मौके पर पुलिस की फोरेंसिक टीम भी नहीं पहुंची, जिससे चोरों का सुराग लग सके। इससे पहले रफीक नगर बेलवाडाड़ी मोहल्ले में रहने वाले  शिक्षक अब्दुल कादिर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपने घर से 50 हजार रुपये और जेवर के चोरी होने की सूचना दी थी। कोतवाली के निरीक्षक रामधनी ने कहा कि घटना की सूचना है पुलिस टीम को मौके पर गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed