{"_id":"57c1dc364f1c1b4a38d4ff9d","slug":"theft-of-millions-from-four-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार घरों से लाखों की चोरी
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
परशुराम पुर थाना क्षेत्र के नागपुर कुँवर गाँव मे चोरो ने घरो को खंगाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नागपुर कुंवर गांव के दो पुरवों पर चोरों ने चार घरों से लाखों के जेवर व 39 हजार नकदी उड़ा दिया। चोर तीन घरों में अगले हिस्से से तथा एक में खिड़की के रास्ते दाखिल हुए। पीड़ितों को आशंका है कि चोरों ने किसी नशीली दवा का प्रयोग किया ,जिससे सुबह तक उनकी आंख नहीं खुली।
पहली घटना श्याम बहादुर पुत्र जगदीश के घर में हुई चोर सामने से घर में घुसे सभी सदस्य सोते रहे। घर में रखे बाक्स की कुंडी तोड़कर चोरों ने लगभग एक लाख का जेवर उड़ा दिया। दूसरी घटना इसी गांव के रामबुझारत के घर मे हुई, इनकी तीन बहुओं व दो बेटियों का जेवर ,जो अलग -अलग बाक्स मे रखा था, चोर उठा ले गए। यहां से करीब डेढ़ लाख के जेवर गायब होने की सूचना है। तीसरी घटना गांव के राजबली पुत्र रामसुरेश के यहां हुई। यहां चोर घर के पिछले हिस्से से खिड़की के रास्ते घुसे और बाक्स में रखा एक लाख का जेवर ले गए। चौथी घटना नागपुर बडका पुरवा पर हुई। यहां रामचंद्र के तीन बहुओं, तथा दो बेटियों के दो लाख से अधिक के जेवर तथा 39 हजार नकद चोरों ले गए। चारों ही घटनाओं मे तहरीर दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल करने की बात कर रही है।