फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The wheat crop from spark

चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल राख

Sun, 26 Mar 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 26 Mar 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
The wheat crop from spark
संसारीपुर में ट्रांसफॉर्मर की चिंगारी से जली फसल।
बिजली विभाग की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ने लगी है। रविवार को ढीले तारों के आपस में टकराने से गिरी चिंगारी ने एक बीघे से अधिक गेहूं की फसल को राख कर दिया। शनिवार शाम को भी संसारीपुर के पास ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी पहले झाड़ियों में गिरी फिर खेत में खड़ी गेहूं फसल को राख में तब्दील कर दी।
विज्ञापन


सोनहा प्रतिनिधि के मुताबिक रुधौली क्षेत्र के नटाई कला गांव के सीवान में रविवार को आग लग गई। बताया जा रहा कि बिजली के ढीले तारों के आपस में टकराने से एक चिंगारी खेत में गिरी जिससे नटाई कला गांव के तुलसी राम पुत्र ललेसर का एक बीघा गेहूं जल गया। आग की जानकारी होते ही गांव के लोग बुझाने के दौड़ पड़े। हवाओं के तेज होने से काफी मशक्कत के बाद आग को आगे बढ़ने से रोका। जबकि पहले ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन आग बुझने के बाद पहुंची जिसे वापस कर दिया गया। पीड़ित का कहना है कि हल्का लेखपाल को सूचना दी है। शाम तक लेखपाल गांव में नहीं पहुंच सके थे
विज्ञापन


इसी तरह शनिवार को भी हर्रैया क्षेत्र के संसारीपुर के पास राजकीय नलकूप  के ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी झाड़ियों पर गिरी जिससे आग लग गई। हवा तेज होने के कारण कुछ ही देर में आग फैलने लगी। किसानों के साथ फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी जबतक आग पर काबू पाते तब तक संतराम  का एक बीघा गेहूं जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed