{"_id":"58ed0e964f1c1b791ecf5029","slug":"the-underworld-gang-busted","type":"story","status":"publish","title_hn":" करवलों के अंतर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करवलों के अंतर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 11 Apr 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने अंतरर्राज्यीय लूटरे को किया गिरफ्तार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल के कई जनपदों में बैंक से रकम निकालकर लौट रहे ग्राहकों से लूटपाट करने वाले करवल गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए दो बदमाशों ने बस्ती जिले की तीन घटनाओं के अलावा पांच अप्रैल को सेमराधूसी थाना कसया कुशीनगर के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से हुई सवा तीन लाख रुपये और 17 फरवरी को कस्बा सोनबरसा बाजार गोरखपुर में महिला से 24 हजार रुपये लूट कबूल की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने इस वर्कआउट के लिए पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिया।
कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि दो अप्रैल को अहरा मोड़ पर बस में रखे बैग से 84 हजार रुपये उचक्कों ने गायब कर दिए। जिसके बाद एएसपी रोहित मिश्र के पर्यवेक्षण एवं सीओ हरैया कृष्णमुरारी के नेतृत्व में स्वाट टीम व थाना हरैया पुलिस को टास्क दी गई। मुखबिर की सूचना पर गाड़ाबंदी करके भदावल स्टेट बैंक के पास से दो अभियुक्तों को पकड़ा गया। उनके पास से लूट की धनराशि अवैध शस्त्र व चोरी के वाहन आदि बरामद किए गए। जिनमें टीपू करवल और मनीलाल करवल निवासी नया टोला जोराबगंज गेदाबाडी थाना कोठा जनपद कटिहार बिहार ने पूछताछ में आरोप कबूल किया। इनके कब्जे से लूट/चोरी के तीन लाख एक हजार 780 रुपये के अलावा लूटे गए तीन चेक, आधार कार्ड, परिचय पत्र, चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस 315 बोर, एक डिब्बे में केवाच का पाउडर बरामद किया गया।
पकडे़ गए अभियुक्तों ने बताया कि वह विभिन्न बाजारों एवं बैंकों के आसपास घूमकर ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करते हैं जो बैंक से पैसे निकालकर अकेले जाते हैं अथवा बाजार से बकाया वसूली करके पैसे ले जाते हैं। इनका पीछा करके मौका पाकर बैग/ झोला छीनकर भाग जाते हैं। इस दौरान यह कभी-कभी पैसा लेकर जा रहे व्यक्ति के ऊपर खुजली वाला पाउडर भी फेंक देते है, जिससे उन्हें खुजली होने लगती है और वह व्यक्ति अपने पास रखे बैग/झोले से लापरवाह हो जाता है। इसी बीच यह बैग/झोला लेकर भाग जाते है। इससे पहले इस गिरोह के द्वारा नेपाल के विराटनगर एवं पालपा में कई घटनाएं को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
एसपी ने करवल गिरोह को पकड़कर कई मामलों का खुलासा करने में सहायक बनी टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने का एलान किया है। करवल गैंग का पर्दाफाश करने में प्रभारी निरीक्षक हर्रैया केडी सिंह, एसआई सर्वेश राय, प्रभारी स्वाट टीम के अलावा एसआई इजहार खां, कांस्टेबल छोट लाल, कमलेश यादव, मनोज राय, आनन्द प्रकाश यादव, आदित्य पांडेय, मनींद्र प्रताप, हरेंद्र यादव, अमित पाठक, अजय दूबे, दिलीप कुमार, अरविंद यादव, सदानंद यादव, अजय यादव की टीम ने यह कामयाबी हासिल की।