फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The movement to end the government conspiracy

आंदोलन खत्म करने को षड़यंत्र कर रही सरकार

Wed, 28 Sep 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 28 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
The movement to end the government conspiracy
सल्टौआ बाल विकास परियोजना कार्यलय पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो ने किया प्रर्दशन।
जिले के सभी बाल विकास परियोजना केंद्रों पर आंगनबाड़ी कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष रतन बाला श्रीवास्तव ने कहा है कि कुछ लोग हड़ताल समाप्ति का भ्रम फैला रहे हैं, उनके झांसे में आने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लंबे आंदोलन, हड़ताल एवं लक्ष्मण झूला पार्क में बड़ी  संख्या में एकत्र हुई आंगनबाड़ी कर्मचारियों के आंदोलन से  सरकार की नींद उड़ गई है। सरकार अब आंदोलन को कमजोर करने का षड़यंत्र कर रही है। कहा कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश पांडेय और महामंत्री नीलम पांडेय से  मुख्यमंत्री की कोई वार्ता नहीं हुई है। जब तक प्रदेश नेतृत्व कोई निर्णय नहीं लेता अधिकारों के लिए आंदोलन जारी रहेगा। दो अक्टूबर को ‘अचरा फैलाओं, भीख मांगो’ कार्यक्रम गांधी कला भवन में बापू की प्रतिमा  के समक्ष किया जागा।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर बाल विकास परियोजना कार्यालय कुसौरा बाजार का बंद ताला खोलने पहुंचे सीडीपीओ दिलीप कुमार वर्मा को आंगनबाड़ी कर्मचारियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। चाभी न मिलने के कारण अंतत: ताला काट कर कार्यालय खोलना पड़ा। कार्यालय पर पहुंचे पोषाहार को आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने उतरने से रोक दिया, बाद में काफी मान मनौव्वल के बाद पोषाहार उतारा गया इस मौके पर करूणा देवी, प्रेमा, रीता, सुनीता  देवी, लीलावती, इन्द्रवती, चन्द्रवती, माधुरी पाठक, रानी पाण्डेय, उषा  देवी, कुसमावती देवी, इन्द्रवती, सुनीता, मालती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


बभनान प्रतिनिधि के अनुसार बाल विकास परियोजना कार्यालय गौर पर ब्लॉक अध्यक्ष आशा सिंह के नेतृत्व  में आंगनबाड़ी कर्मचारी मांगों को लेकर आंदोलन पर डटी रहीं। प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कर्मचारियों के धरने में सरीक होने पहुंची भाजपा नेता गीता  शुक्ला ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मियों की मांग के संबंध में संबधित विभाग के केंद्रीय मंत्री से बात करेंगी। लखनऊ में जिस तरफ से महिलाओं के ऊपर लाठीचार्ज किया गया है। इससे  साफ हो गया है कि प्रदेश की सपा सरकार महिलाओं का अपमान करने पर तुली है। इस मौके पर राधिका, लक्ष्मी, प्रेमा, शीला शुक्ला, रीता सिंह, मीना रानी,  उर्मिला, कुसुम श्रीवास्तव, शारदा देवी, साधना मिश्र, निर्मला, गीता आदि  मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने ब्लॉक अध्यक्ष सरोज शुक्ला के नेतृत्व में बाल विकास परियोजना कार्यालय पर धरना दिया। इस  मौके पर कादंबरी, सुमन सिंह, गीता पांडेय, लीलावती, मनीषा, कामिनी, नीलम चौधरी, संगीता यादव, समुंद्रा, सत्यवती, सुनीता, कमलावती, संगीता, लता देवी,शांति देवी, मालती, तारा, गायत्री, हरिप्रभा, वंदना, कबूतरा, सरोज,शिवकुमारी, सुनीता, उषा, महादेवी, राजमती, शीला, किरन वर्मा, विमला, पुष्पा आदि मौजूद रहीं।


वहीं भानपुर के रामनगर परियोजना केंद्र पर ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता सिंह ने बताया कि जिलास्तरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर कार्यालय में लगाया गया ताला शनिवार को ही खोल दिया गया है। लेकिन उनकी ओर से कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन का क्रम जारी है। कार्यालय पहुंचे सीडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि ताला खुलने से सिर्फ कार्यालय के कार्य ही हो रहे हैं। इस मौके पर सत्यरूपा, सुमन मिश्रा, कुसुम सिंह, सोनी वरूण, रीता देवी, संतोष देवी, गिरजेश सिंह आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed