{"_id":"afeaf99b1efbb69bade06b4c4c8f2a5a","slug":"the-husband-and-wife-to-become-lekhpal-baffle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के लेखपाल बनने में पत्नी बनी बाधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति के लेखपाल बनने में पत्नी बनी बाधक
अमर उजाला/बस्ती
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। अपने पति को लेखपाल न बनाने के लिए किरन चौधरी ने डीएम को पत्र
विज्ञापन
लिखकर भर्ती के लिए होने वाले साक्षात्कार से उसे वंचित करने की अपील की
है।
उसने दहेज उत्पीड़न में पति के विरुद्घ दर्ज कराए गए मुकदमे का हवाला भी दिया है।
डीएम को लिखे पत्र में थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर की किरन चौधरी पुत्री चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि उनकी शादी पंचायत विभाग में कार्यरत सफाई कर्मी राजेंद्र प्रसाद चौधरी से 20 जून 2014 को हुई। उसका आरोप है कि दहेज के लिए उसे ससुराल से मारपीटकर 25 अगस्त 2015 को भगा दिया गया।
इसे लेकर उनके तरफ से पति सहित पांच लोगों के विरुद्घ थाना पुरानी बस्ती में 22 दिसंबर 2015 को प्रथमिकी दर्ज कराई। पत्नी से जब इस मामले में बात की गई तो उनकी माता ने बताया कि अब राजेंद्र उनका दामाद नहीं रह गया, उसने हमारी बेटी के साथ बहुत ही बुरा सलूक किया है।
जिसकी सजा उसे मिलनी ही चाहिए। बताया कि उसकी बेटी ने इस सिलसिले में डीएम को पत्र लिखकर गुहार लगाई है कि उसके चयन में दहेज उत्पीड़न की दर्ज प्राथमिकी को अवश्य संज्ञान में लिया जाए।