फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The hoax given in the name of opening a bank account

बैंक खाता खोलने के नाम पर दिया झांसा

Sun, 09 Apr 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 09 Apr 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का खाता खोलने के नाम पर गोलमाल का मामला प्रकाश में आया है। पुरानी बस्ती और परशुरामपुर क्षेत्र की 18 महिलाओं से फार्म भराया गया। जालसाज ने उन खातों में दो-दो लाख रुपए खाते में आर्थिक सहायता भेजने का झांसा दिया। बिना किसी पुख्ता आधार के लोगों सेे फार्म भरवाने के का मामला जब पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया तो पुरानी बस्ती थाने में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि झांसा देने वाले कौन लोग थे और उनका इस तरह से करने के पीछे उनका मकशद क्या था, इसकी छानबीन की जा रही है।  
विज्ञापन


पुरानी  बस्ती के रसूलपुर निवासी फरजाना खातून ने पुलिस को तहरीर दिया कि कुछ लोग खुद को सरकारी मुलाजिम बताकर उनसे और उनकी बहन से खाते खोलवाए। फार्म भरवाकर बैंक  में खाता खुलवाने की बात कहकर फार्म भराया गया था। बताया गया कि खाते  खुलने के बाद इसमें दो-दो लाख रुपए आएंगे। जब इसकी आम लोगों को जानकारी हुई तो किसी ने शासन तक को प्रकरण की शिकायत की। शासन स्तर से प्रशासनिक अफसरों को जांच कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया गया। पुलिस ने  अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed