{"_id":"5aaeacc74f1c1b90778b6475","slug":"the-distance-between-police-and-public-will-finish","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-पब्लिक के बीच घटाएंगे दूरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस-पब्लिक के बीच घटाएंगे दूरी
basti
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
नवागत एसपी दिलीप कुमार।
- फोटो : amar ujala
बस्ती। जिले के नवनियुक्त एसपी दिलीप कुमार ने रविवार शाम कार्यभार ग्रहण कर लिया। वाराणसी के मूल निवासी 2005 बैच के आईपीएस दिलीप कुमार ने पीडब्ल्यूडी निरीक्षण गृह पर गार्द की सलामी ली। इसके तुरंत बाद एएसपी और सर्किल अफसरों से जिले के आपराधिक, राजनैतिक, व्यावसायिक और सामाजिक तापमान का आकलन किया।
अमर उजाला से वार्ता के दौरान एसपी ने अपनी प्राथमिकता गिनाई। कहा कि रात में रोड और गलियों में पुलिस की विजिबिलिटी बनाए रखना होगा। हिदायत दी कि पुलिसिंग को ज्यादा से ज्यादा असरदार बनाने के लिए सभी की राय ली जाएगी। आमजन के प्रति संवेदनशीलता, जनता के लिए निर्धारित समय में अनिवार्य रूप से शिकायतों की सुनवाई सुनिश्चित कराएंगे। इससे पहले वह एसएसपी गोरखपुर, हाथरस, महराजगंज में एसपी रह चुके हैं।