{"_id":"578535894f1c1bbe3813d7d6","slug":"the-death-of-the-young-man-injured-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल युवक की अस्पताल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घायल युवक की अस्पताल में मौत
अमर उजाला बस्ती
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के बबुरहवा गांव के पास हाइवे पर डीसीएम की टक्कर से गंभीर रूप से घायल पड़री गांव के एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। डीसीएम और उसका चालक पुलिस हिरासत में हैं।
थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी युवक शीलू सोनी पुत्र रामबरन (25 वर्ष) मंगलवार को अपनी बहन पिंकी को साथ लेकर नबाबगंज गोंडा जाने के लिए घर से निकले थे। दिन में साढे़ ग्यारह बजे के लगभग बबुरहवा गांव के पास सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच हाइवे पर फैजाबाद की तरफ जा रही डीसीएम ने शीलू को टक्कर मार दी, इससे शीलू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एनएचआई के एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया भेजा गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल फैजाबाद के लिए रेफर का दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शीलू की मौत हो गई। छावनी पुलिस ने डीसीएम और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।
अनियंत्रित डीसीएम घर में घुसी
हाइवे पर बबुरहवा चौराहे पर मंगलवार को एक और हादसा हुआ। एक अनियंत्रित डीसीएम ट्रक प्रेमचंद के घर में घुस गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घर में लगे तेल पेराई की मशीन आदि कुछ सामान टूट गए हैं।