फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The corpse was found hanging from the ceiling in the room latch

कमरे में छत की कुंडी से लटकी मिली लाश

Tue, 28 Feb 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 28 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
The corpse was found hanging from the ceiling in the room latch
गांधीनगर मे नीलम होजरी के प्रोपराइटर राहुल आरोरा की मौत की खबर सुनने पर लगी लोगो की भीड़
गांधीनगर मेन मार्केट (पक्के) स्थित नीलम होजरी के प्रोपराइटर राहुल अरोरा (30)  की शोरूम के ऊपर के कमरे में लाश मिली है। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीतर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। बेड पर एक सुसाइड नोट मिलने की बात कही जा रही है लेकिन पुलिस पुष्टि करने में आनाकानी करती रही।  शहर के बीचोबीच नामचीन व्यवसायी की रहस्यमय मौत की खबर से सनसनी फैल गई। लोगों का भारी हुजूम बाहर मेन रोड पर देर रात तक जुटा रहा।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पक्के बाजार में नीलम होजरी नाम से रेडीमेड कपड़े की पुरानी दुकान है। जिसे पिता अशोक अरोरा की मौत के बाद उनके पुत्र  राहुल अरोरा संभालते थे। परिवार में मां के अलावा पत्नी व दो साल की बेटी है। सोमवार को उनकी मां नीलम अरोरा की आंख का आपरेशन था जिसके लिए पत्नी रिचा, बेटी नित्या साथ में लखनऊ गईं थीं। मां का कहना है कि दिन में 11 बजे उनकी फोन पर बात हुई थी। इसके बाद फोन बंद हो गया। तब से लेकर कई बार उनकी मां और पत्नी ने संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुईं। इस पर दुकान पर काम करने वाले कर्मी को फोन करके हकीकत जानने भेजा। जब वह पड़ोसियों की मदद से दुकान के ऊपर पहले तल पर स्थित कमरे के दरवाजे पर गया तो अंदर से कुंडी बंद मिली। खिड़की के रास्ते झांककर देखा तो बेड के बगल में छत की कुंडी से लाश लटक रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed