फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   student pair crushed under train

ट्रेन से कट मरे छात्र-छात्रा

Sun, 29 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
student pair crushed under train
गौर के पास रेलवे लाइन के किनारे जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
गौर(बस्ती)। इसी साल इंटर की परीक्षा में 80 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं के क्षत-विक्षत शव टिनिच में रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। एक ही गांव की रिहाइश और हम उम्र होने से दोनों के बीच लगाव और प्रेम में विफलता पर खुदकुशी करने की चर्चा है। पुलिस घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर मिले लड़के के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाने के प्रयास में है।
विज्ञापन

 
रेल पटरी पर युवक-युवती के शव रविवार सुबह देखे जाने के बाद आसपास के लोग जुटे लेकिन सिर और चेहरे ट्रेन से बुरी तरह कट जाने के कारण एकाएक शिनाख्त नहीं हो सकी। काफी मशक्कत के बाद साफ हुआ कि युवक कुचुरूपुर गांव का अमरनाथ था और साथ मौजूद युवती इसी गांव की रागिनी (राका) इस सूचना के बाद दोनों के घर वाले मौके पर पहुंचे लेकिन मौत के कारणों को लेकर दोनों परिवारों ने अंत तक खामोशी बरती।
विज्ञापन


घर वाले यह भी नहीं बता सके कि दोनों कब घिर से निकले थे। माना जा रहा है कि शनिवार देर रात आंधी-बारिश शुरू होने पर युवती घर वालों से निगाह बचाकर बाहर निकल गई, जबकि युवक भोर में नित्य क्रिया की बात कहकर निकला और लौटा नहीं। मौके पर हादसा, खुदकुशी और हत्या की आशंकाओं के कयास उठते रहे लेकिन गांव कुचुरूपुर से लेकर मृतकों के सहपाठियों के बीच की कानाफूसी में प्रेम में विफलता पर खुदकुशी पर ज्यादा जोर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी कृृपाशंकर सिंह का कहना है कि पहली नजर में आत्महत्या का मामला लग रहा है। इनके घरों के करीब रहने वालों के बीच से दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आई है लेकिन पुलिस जांच में अन्य पहलुओं पर भी गौर किया जाएगा।

रेल राज्य मंत्री की ट्रेन से मिली पहली जानकारी
बस्ती। देवरिया में निजी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा की विशेष बोगी दिल्ली से आने वाली वैशाली एक्सप्रेस में लगाई गई थी। रविवार भोर में टिनिच क्षेत्र से गुजरते समय वैशाली एक्सप्रेस के ड्राइवर ने शवों को ट्रैक पर देखा। उसकी सूचना पर रेलवे की तरफ से गौर थाने को जानकारी दी गई और पुलिस शवों तक पहुंची।

चर्चा में रस्सी की मौजूदगी
बस्ती। रेल पटरियों पर शव के करीब रस्सी का बड़ा टुकड़ा मिलने से दोनों के गले में फंदा लगाए जाने की चर्चा भी मौके पर गहराई। दोनों के घर वालों के कुछ न बोलने से फंदे की चर्चा को बल नहीं मिला। छानबीन के बाद एएसपी रोहित मिश्र ने कहा कि रस्सी की पास में मौजूदगी संयोग हो सकती है। रस्सी पर रक्त का त्वचा का कोई अंश नहीं मिला है, जबकि फंदा लगाने की स्थिति में रस्सी पूरी तरह बेदाग नहीं मिलती।


बीएससी एजी की तैयारी में था अमरनाथ
बस्ती। अलग-अलग कॉलेजों से इसी साल इंटर की परीक्षा पास करने वाले अमरनाथ और रागिनी की सहपाठियों में गिनती मेधावियों में होती थी। दोनों को 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिले थे। बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई के इरादे से अमरनाथ ने कानपुर के कॉलेज में प्रवेश परीक्षा भी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed