{"_id":"7bcd7f924b12ee1ba85a80b8afec4043","slug":"statue-of-saint-ravidas-imposed-on-manipulating-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत रविदास की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर जाम लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संत रविदास की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर जाम लगाया
अमर उजाला/बस्ती
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम आवास के पास डिलिया गांव से विसर्जन के
विज्ञापन
लिए ले जायी जा रही संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई। आरोप है
कि प्रतिमा को जलाने की कोशिश भी की गई। इससे नाराज लोगों ने बस्ती-महुली
मार्ग पर जाम लगाकर सोनूपार चौकी का घेराव किया।बाद में एसडीएम और
सीओ द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देने पर गुस्साए
लोग माने।
पुलिस को दी तहरीर में डिलिया निवासी विनय कुमार आजाद पुत्र दिलीप कुमार आजाद ने कहा कि वे सोमवार को अपने गांव के दिनेश पुत्र प्रेमशंकर, मोनू पुत्र जंगीलाल, उमेश पुत्र प्रेशंकर और सोनू पुत्र अज्ञात के साथ संत रविदास की प्रतिमा को झांकी के साथ कुआनो में विसर्जन के लिए ले ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जा रहे थे।
आरोप है कि देर शाम जैसे ही प्रतिमा भद्रेश्वरनाथ रोड पर कांशीराम आवास के पास पहुंची तो कुछ लोगों ने प्रतिमा को तोड़कर जलाने की कोशिश की।
जैसे ही प्रतिमा तोड़े जाने की खबर डिलिया गांव के लोगों को मिली, लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और बस्ती-महुली मार्ग पर जाम लगा दिया और चौकी घेर ली।
जाम की खबर पाकर पहुुंचे एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने नाराज लोगों को समझाने की कोशिश की। आधा घंटे की मशक्कत बाद अधिकारियों की ओर से इस मामले मेें मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम खोला। एसपी कृपाशंकर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है।
सीओ सिटी को मौके पर पुलिस फोर्स के साथ भेजा है। कोतवाली पुलिस को तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।