{"_id":"590a17694f1c1b3709440fd5","slug":"son-in-law-son-in-law-racket-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक रैकेट चलाने वाले दामाद, सास को पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्मैक रैकेट चलाने वाले दामाद, सास को पकड़ा
अमर उजाला बस्ती
Updated Wed, 03 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
स्मैक सप्लायर के आरोपी दामाद व सास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सास-दामाद की जुगलबंदी से चलाए जा रहे नशे के रैकेट का पुरानी बस्ती पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लाखों कीमत की स्मैक बरामद की गई। गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाने का मुंडेरा निवासी जगदीश उर्फ लंबू गिरोह का सरगना है, जो अपनी सास गायत्री की मदद से स्मैक का रैकेट चलाता है। जगदीश इससे पहले भी कई बार स्मैक व अन्य मादक पदार्थों के साथ पकड़ा जा चुका है। एसपी संकल्प शर्मा ने वर्क आउट करने वाली टीम को पुरस्कृत करने का एलान किया गया है।
बकौल एसपी एसओ पुरानी बस्ती सुधीर कुमार सिंह को मुखबिरों ने सूचना दी। जिसके आधार पर एसआई रवींद्र सिंह, एसआई मनोज कुमार व एसआई सुरेश यादव व अन्य हमराहियों के साथ बुधवार को तड़के स्टेशन से जिगिना रोड पर श्याम वाटिका के सामने पहुंचे। वहां पर एक महिला व पुरुष संदिग्ध गतिविधियां करते दिखे। दोनों को पकड़कर तलाशी ली गई तो उनके पास से स्मैक की पुड़िया मिली। पूछताछ में लंबू व उसकी सास गायत्री की पहचान हुई। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को भी इसी गिरोह की सदस्य सुमित्रा निवासी जिगिना को दक्षिण दरवाजा चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से सवा किलो गांजा बरामद हुआ था।