फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   son dead, father injured

बेटे की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

Fri, 13 May 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
son dead, father injured
दुर्घटना में पिता-पुत्र के घायल होने पर रोते विलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के असनहरा में राजकीय विपणन केंद्र के सामने बृहस्पतिवार दोपहर खड़े ट्रक में टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से चोटिल हो गए। लोगों के सहयोग से पुलिस ने दोनों को सीएचसी भानपुर भेजवाया। सीएचसी लाते समय डेढ़ वर्षीय पुत्र सुंदरम की मौत हो गई। जबकि पिता मनीष की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। 

घटना क्रम के मुताबिक मनीष पुत्र झिनकान (28 वर्ष) निवासी भिरिया रामनगर थाना सोनहा अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र सुंदरम के साथ बाइक से रिश्तेदारी में असनहरा आए थे। दोपहर में वहां से वापस लौटते समय वह जैसे ही असनहरा राजकीय विपणन केंद्र के सामने पहुंचे कि सामने से आ रहे वाहन से बचने के लिए बाइक को सड़क के किनारे मोड़ दिया। 
विज्ञापन


तेज रफ्तार बाइक को वह संभाल नहीं सके और बाइक विपणन केंद्र के पास खडे़ ट्रक से टकरा गई। ट्रक से टक्कर इतनी जोरदार हुई कि मनीष का जबड़ा और सिर बुरी तरह फट गया जबकि बेटे सुंदरम को सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आईं। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज असनहरा मानसिंह ने लोगों की मदद से दोनों को भानपुर सीएचसी पहुंचवाया। सीएचसी के डॉक्टर ने सुदंरम को मृत घोषित कर दिया। जबकि मनीष की हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुंदरम मनीष का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर उसके गांव भिरिया रामनगर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पाकर अस्पताल पहुंचे परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। किसी तरह लोगों ने परिवारीजनों के साथ सुंदरम के शव को उसके घर भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed