फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   snatched mobile of DSO

बाइक सवार युवकों ने डीएसओ से मोबाइल छीना

Wed, 18 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
snatched mobile of DSO
बैग स्नैचिंग - फोटो : फाइल फोटो
बस्ती। शहर में ताबड़तोड़ चोरियों की घटना के बाद मंगलवार को बाइक सवार बदमाश ने डीएसओ की मोबाइल छीन ली। जिले स्तर के अधिकारी के साथ हुई इस घटना के बाद पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार मंगलवार की सुबह डीएसओ मार्निंग वाक कर अपने कमरे की ओर लौट रहे थे। सुबह सात से सवा सात बजे के बीच जैसे ही प्रताप चौक और कबीर तिराहे के बीच पहुंचे एक फोन आ गया और वह मोबाइल जेब से निकाल बात करने लगे। इसी बीच अचानक पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे। उनमें से पीछे बैठे युवक ने उनकी मोबाइल छीन फरार हो गए।
विज्ञापन


स घटना से वह भौचक रह गए, उन्हें तो एक बार लगा कि मोबाइल नीचे गिर गया, फिर उन्हे मोबाइल लेकर सामने जाते हुए दोनो युवक जाते दिखाई दिए। डीएसओ पूरन सिंह चौहान के अनुसार उसी बीच उन्होने एक बाइक वाले के साथ उनका आचार्य रामचंद्र शुक्ल तिराहे तक पीछा किया, मगर बाइक सवार दोनो युवक उधर से किधर निकल गए पता नहीं चला। बाद वह डीएम नरेंद्र सिंह पटेल के पास पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। डीएम ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर कोतवाली डीके श्रीवास्तव ने कहा कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। युवकों को ट्रेस किया जा रहा है। एएसपी रोहित मिश्र  ने बताया ‌कि सुबह ही इस घटना की जानकारी मिली, मामला गंभीर है। कोतवाली पुलिस को इस मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर इस घटना को अंजाम देने वाले युवकों को गिरफ्तार करने का निर्देश कोतवाल को दिया गया है।

                                                 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed