फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   shahid was murdered

पिटाई से हुई थी शाहिद की मौत

Tue, 14 Jun 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 14 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
shahid was murdered
murder - फोटो : amar ujala
कुदरहा (बस्ती)। कलवारी थानाक्षेत्र के बेइली निवासी शाहिद की मौत सिर में खून का थक्का जमने की वजह से हुई न कि उसने आत्महत्या की। पिटाई के कारण उसके सिर की हड्डी टूट गई थी, जिससे निकला खून थक्का बनकर जम गया। इसी वजह से वह कोमा में चला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा होने के बाद सभी कयासबाजी पर विराम लग गया। 
विज्ञापन


उधर, घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। एहतियातन पुलिस की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव जाते समय तीन थानों की फोर्स साथ लगी रही। पैकोलिया, दुबौलिया के अलावा मुकामी थानाध्यक्ष दोनों पक्षों की गतिविधियों पर नजर गड़ाए रहे। पुलिस शांतिपूर्वक शव का दफन कराने की कोशिश करती दिखी। 
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को बेइली के राजकुमार  अग्रहरि की बाग में उसी गांव के कुछ लड़के आम तोड़ने पहुंचे। इसी बीच  राजकुमार वहां जा पहुंचा। उसे आते देख बाकी बच्चे भाग खड़े हुए लेकिन शाहिद पकड़ लिया गया। बताया जाता है कि राज कुमार ने शाहिद की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहिद की मां आबिदा खातून ने पुलिस को तहरीर दी कि उसके बेटे को राज कुमार ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। वह उसे बहादुरपुर पीएचसी पर ले गई, लेकिन फौरन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के आरोप में राज कुमार के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी कृपाशंकर सिंह के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रति उनको अभी नहीं मिली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed