{"_id":"58a342634f1c1b1235d85d0f","slug":"seven-were-burnt-to-ashes-by-the-fire-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से जलकर सात घर राख हुए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से जलकर सात घर राख हुए
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
लटेरा गांव लगी आग को बुझाते फायर कर्मी।
दुबौलिया क्षेत्र के लटेरा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में सात घर जलकर राख हो गए। घर में रखा सारा सामान भी जल गया। गांव वालों व दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
गांव में मंगलवार की शाम करीब चार बजे भरतराम के घर से लगी आग देखते ही देखते सात घरों को अपने चपेट में ले ली। काबू से बाहर होते हालात को देखकर गांव वालों ने फायर ब्रिगेड का सूचना दी। थोड़ीदेर बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग को बुझाना शुरू किया। देखते ही देखते राजेश, राम कोमल, शिवकुमार, राम राज, रामजनक, श्री कृष्ण का छप्पर का घर आग की जद में आकर जलने लगा। घरों में रखा सामान, कपड़ा, बर्तन, जेवरात, अनाज सहित लाखों की संपत्ति की क्षति हुई है। नुकसान को देखकर गांव वालों का रो, रोक कर बुरा हाल है। ट्रैक्टर के उपकरण खरीदने के लिए रखा 20 हजार रुपये भी राकेश के जल गए। राजस्व कर्मी राजेश्वरी उपाध्याय ने नुकसान का आकलन करने रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। प्रधान प्रतिनिधि उंजी मुस्तहकम रमेश यादव ने अपनी तरफ से अग्नि पीड़ितों को राशन व भोजन की व्यवस्था की। गांव और क्षेत्र के अन्य संपन्न लोग भी मदद करने पहुंच रहे हैं।