फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sepoy's son dead body found in river

नदी में मिली सिपाही के बेटे की लाश

Fri, 23 Dec 2016 11:34 PM IST
बस्ती/ ब्यूरो
बस्ती/ ब्यूरो Updated Fri, 23 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
 sepoy's son dead body found in river
मृतक आयुष उर्फ कृष्‍णा। (फाइल फोटाे) - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। पुलिस लाइंस में रहने वाले सर्विलांस सेल के सिपाही जनार्दन प्रजापति के बेटे आयुष उर्फ कृष्णा (4) का शव शुक्रवार को कुआनो नदी में मिश्रौलिया गांव के पास मिला। वह बृहस्पतिवार की शाम से गायब था।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि कृष्णा की मौत नदी में डूबने से हुई है या उसकी हत्या की गई है। हालांकि पुलिस ने हत्या और शव छिपाने की धारा में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन

मूलरूप से गोरखपुर के उरुवा बाजार क्षेत्र के देवराजपाल गांव निवासी सिपाही जनार्दन प्रजापति का बेटा कृष्णा पुलिस लाइंस के पास ही एक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था। बृहस्पतिवार को स्कूल से वापस आने के बाद कृष्णा पुलिस लाइंस की फील्ड में खेलने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग परेशान हो गए। रात में जनार्दन ने बेटे के गायब होने की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। रात साढ़े ग्यारह बजे तक जनार्दन अपने साथियों के साथ पुलिस लाइंस के आसपास बेटे की तलाश करते रहे। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। 
शुक्रवार की सुबह कोतवाली पुलिस को मिश्रौलिया गांव के पास कुआनो नदी में किसी बच्चे की लाश मिलने की सूचना मिली। सूचना पर जनार्दन भी मौके पर पहुंच गए। बच्चे की लाश निकाली गई तो सिपाही जनार्दन के पैरों तले जमीन खिसक गई।
लाश उनके बेटे कृष्णा की थी। मौके पर एएसपी, सीओ सिटी, कोतवाल आदि भी पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बेटे का शव देख मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस अधिकारी भी घटना को लेकर दु:खी और तनाव में हैं। शाम को अज्ञात के खिलाफ हत्या और शव छिपाने की धारा में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कृष्णा की मौत की जानकारी पर शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed