{"_id":"5c4b55babdec2273970e3fbb","slug":"scorpio-reversal-driver-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो पलटी, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कार्पियो पलटी, चालक की मौत
Sat, 26 Jan 2019 12:00 AM IST
राकेश पांडेय
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
स्कार्पियो पलटी, चालक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया/छावनी (बस्ती)। राम जानकी मार्ग पर देवकली बाबू गांव के सामने अयोध्या जा रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। राहगीर समेत तीन लोग घायल हुए हैं।
हादसा शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे छावनी थाना क्षेत्र में हुआ। कसैला बाबू निवासी सीताराम सिंह (70), अविनाश सिंह (22) व चालक रामजनम यादव (50) स्कार्पियो से अयोध्या जा रहे थे। अभी ये लोग रामजानकी मार्ग स्थित देवकली गांव के पास पहुंचे थे कि अचानक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे शिलापट से टकराकर पलट गई। इस हादसे में रामनगर निवासी चालक रामजनम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। उधर से गुजर रहे राहगीर मदन गुप्ता (60) निवासी देवकली व स्कार्पियो पर सवार अविनाश सिंह और सीता राम सिंह घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना किसी राहगीर ने एंबुलेंस सेवा और डायल 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस से चालक रामजनम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत भेजा गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी होते ही रामजनम के परिवार के लोग पहुंच गए। मौत की सूचना से परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।