{"_id":"5ba688c7867a557ead23e8da","slug":"sank-youth-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोताखोरों ने बरामद की युवक की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोताखोरों ने बरामद की युवक की लाश
basti
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
लाश की तलाश करते गोताखोर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सेल्फी लेने के दौरान कुआनो में डूबे युवक की लाश 24 घंटे बाद गोताखोरों ने बरामद कर ली। अमहटघाट पर बैरिहवां मोहल्ले के आलोक दूबे उर्फ बंटी दोस्तों के साथ शुक्रवार को गए थे। इसके बाद हादसे की सूचना मिली।
कोतवाल एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि स्टीमर लगाकर सर्च अभियान चलाया गया था। बंटी का शव पोस्टमार्टम हाउस के पीछे नदी में बरामद किया गया है। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आलोक दूबे उर्फ बंटी (32) पुत्र रामसजीवन के एक दोस्त से पूछताछ की थी। शाम करीब साढ़े चार बजे बंटी नदी में डूबा जबकि जानकारी घरवालों को करीब दो घंटे बाद हुई थी। पूछताछ में दोस्त ने बताया था कि आलोक समेत हम चार लोग नाव से नदी पार कर दूसरी तरफ मजार पर गए थे। नाव से लौटते वक्त आलोक नदी में गिर गया था। नाव में मौजूद साथियों को तैरना नहीं आता था। नाव से किनारे आने के बाद आलोक के दो साथी मौके से फरार हो गए थे। बंटी का शव मिलने से रोते-रोते परिवार के लोगों का बुुरा हाल है। बंटी एक बच्चे का पिता भी था। बेटे की मौत से बेसुध परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।