फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sadar tahsildar's troubles increased

सदर तहसीलदार की मुसीबतें बढ़ीं

Tue, 08 Dec 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में फंसे सदर तहसीलदार की मुसीबतें
विज्ञापन
कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई के दखल देने से मामला और भी गंभीर हो गया है। वैसे सीबीआई ने सीधे हस्तक्षेप से मना कर दिया है।

मगर फिर भी मामले को संज्ञान में लेते हुए सीबीआई के एसपी बीके बिरदी ने डीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा है। कुछ दिन पहले कोतवाली क्षेत्र की महिला की शिकायत पर पुलिस ने सदर तहसीलदार विनोद सिंह पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया।

मामला अभी चल ही रहा था कि सीबीआई के एसपी ने डीएम को यह कहते हुए पत्र लिखा है कि इस तरह के मामले सीबीआई की जांच के दायरे में नहीं आते हैं, इसलिए इसका निस्तारण स्थानीय स्तर पर ही किया जाए।

पीड़ित महिला ने पहली अक्टूबर को सीबीआई के डायरेक्टर के यहां यह शिकायत की थी। महिला ने सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। मामला लखनऊ जोन से जुड़ा हाोने से डायरेक्टर ने केस को लखनऊ कार्यालय भेज दिया।

30 नवंबर को लखनऊ सीबीआई के एसपी ने डीएम को शिकायत पत्र सहित चार पेज का पत्र भेजा है। डीएम अनिल कुमार दमेले ने बताया कि सीबीआई के एसपी का पत्र मिला है। इस मामले में एडीएम जांच कर रहे हैं। उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed