{"_id":"585abfee4f1c1b8e03e3a35a","slug":"robbers-arrested-in-hapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में पकड़े गए ‘ब्रेजा-क्रेटा’ वाले लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हापुड़ में पकड़े गए ‘ब्रेजा-क्रेटा’ वाले लुटेरे
ब्यूरो/अमर उजाल, बस्ती
Updated Wed, 21 Dec 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लग्जरी कार से हाइवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। ब्रेजा व क्रेटा कार से दो बार में लूट की चार घटनाओं को अंजाम देने वाले पश्चिमी यूपी के इस गिरोह के सदस्यों को हापुड़ पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की उन्होंने संतकबीरनगर व बस्ती जिले की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने मेरठ, बुलंदशहर व मुजफ्फर नगर जिले के रहने वाले इन बदमाशों से लूटे गए जेवरात बरामद किए। जिससे शक की गुंजाइश खत्म हो गई।
पकड़े गए लुटेरों में मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाने के कम्हेड़ा निवासी शाह आलम, बुलंदशहर जिले के गुलावटी निवासी अमीरुद्दीन के अलावा बहुचर्चित कलुआ निवासी थाना मुंडाली, मेरठ शामिल हैं। अमरोहा पुलिस ने भी एक बदमाश को पकड़ा है, जिसने कलवारी की घटना में संलिप्तता कबूल की है।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि बेइली की घटना करके भाग रहे बदमाशों का 40 किमी तक पीछा किया गया लेकिन ऐन वक्त पर वे यूके-17बी-0660 कार छोड़कर भाग निकले। उसी कार के जरिए सभी कड़ियां एक के बाद एक जुड़ती चली गईं। तभी से बदायूं सहित आसपास के कई जिलों की पुलिस के संपर्क में रहे। जिले की एक टीम कई दिनों से वहां कैंप भी कर रही थी। बकौल एसपी दोनों जिले की टीमों के संयुक्त प्रयास से यह कामयाबी मिली। एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर बाकी माल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
हाइवे पर सनसनीखेज ढंग से एक के बाद एक लूट की घटना सामने आने के बाद अमर उजाला ने इस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किया। मामले में छावनी से मिली क्रेटा के जरिए पता चला था कि उसे रामपुर जिले के शहजाद नगर से चुराया गया था। जबकि सात नवंबर की घटना में इस्तेमाल ब्रेजा मेरठ के थाना परिक्षितगढ़ से लूटी गई थी। 23 नवबर के अंक में ‘रामपुर से लूटी गई क्रेटा’ शीर्षक से प्रकाशित किया था।