फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   robberies in Saraf shop

सेंध काटकर सराफ की दुकान में चोरी

Tue, 12 Apr 2016 12:08 AM IST
basti
basti Updated Tue, 12 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
 robberies in  Saraf shop
अमोढ़ा बाजार में रविवार रात चोर ज्वैलर्स की दुकान में सेंध काट कर जेवरात व नकदी उठा ले गए। - फोटो : अमर उजाला
छावनी के अमोढ़ा बाजार में रविवार रात चोर ज्वैलर्स की दुकान में सेंध काट कर जेवरात व नकदी ले गए। छावनी बाजार निवासी दीपक सोनी पुत्र गोपाल सोनी पत्रकारिता के साथ साथ अमोढ़ा बाजार में ज्वेलरी की दुकान है।
विज्ञापन


वे रोज की तरह रविवार शाम सात बजे दुकान बंद करके अपने घर छावनी आ गए। सोमवार सुबह दुकान का शटर उठाया तो अंदर सारा सामान बिखरा मिला। आलमारी खुली हुई थी। दुकान के बगल दीवार में सेंध कटी थी। सूचना के बाद एसओ ददन सिंह मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए।
विज्ञापन


अजय चंदौलिया के नेतृत्व में फोरेंसिक टीम ने भी फिंगर प्रिंट लिए। पीड़ित के अनुसार दो लाख के जेवरात, 46 हजार नकद और आठ मोबाइल सेट चोरी हुए हैं। सीओ हर्रैया कृष्णमुरारी ने मौके पर पहुंच कर जानकारी हासिल की और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर केस दर्ज लिया गया। वहीं चोरी की घटना से पूरे बाजार के व्यवसायी भयभीत हैं। बाजार में इस तरह चोरी की पहली घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed