फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   reward declared accused arrested

पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती Updated Mon, 12 Oct 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने पांच रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उसे कलवारी थाना क्षेत्र के गोलवा तिराहे से पकड़ा गया है।
विज्ञापन


उसके पास से चोरी की एक बाइक, मोबाइल और बड़ी संख्या में नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह को शनिवार की रात जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक बदमाश कलवारी के गोलवा तिराहे के पास बाइक लेकर खड़ा है। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने गोलवा तिराहे पर पहुंचकर उसे कलवारी पुलिस की मदद से पकड़ लिया। उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद की गई, जिसका नंबर प्लेट उसने बदल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास से 1400 नशीली गोलियां, एक मोबाइल सेट बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पता चला कि वह इनामी बदमाश शबाब पुत्र सहाबुद्दीन निवासी संभालेडा थाना मीरापुर जिला मुजफ्फरनगर हाल मुकाम कुंजगली, मिलानपुर थाना कोतवाली अकबरपुर जिला अंबेडकरनगर है।

उसकी गिरफ्तारी के लिए बस्ती पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। एसओ कलवारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश पशु तस्कर गिरोह से जुड़ा हुआ है।


यह उस टीम में शामिल था, जिसने अप्रैल में क्राइम ब्रांच की टीम पर पशु लदा वाहन चढ़ाने की कोशिश की थी। इसके विरुद्ध स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह की तहरीर पर चोरी, चोरी का माल बरामदगी, धोखाधड़ी, कूट रचित दस्तावेज तैयार करने और एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को काफी दिन से इसकी तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed