फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rape with 7 years old girl

सात साल की मासूम के साथ दरिंदगी

Thu, 12 Jul 2018 11:51 PM IST
basti
basti Updated Thu, 12 Jul 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
rape with 7 years old girl
बच्ची से रेप की सूचना पर पहुंचे एसपी। - फोटो : amar ujala
बस्ती/गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी उसे रात में घर के बरामदे से सोते समय मुंह दबाकर उठा ले गया था। सुबह वह पास के खेत में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली। बच्ची के पिता ने इस मामले में नामजद तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार की रात बच्ची अपने भाई-बहनों के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। पास में ही उसके माता-पिता भी सोए थे। रात में किसी वक्त आरोपी वहां पहुंचा और बच्ची का मुंह दबाकर उसे उठा ले गया। बृहस्पतिवार भोर में गांव की एक महिला खेत की ओर गई तो बच्ची को बेहोशी की हालत में देख शोर मचाया। तब जाकर बच्ची के परिजनों को उसके घर में नहीं होने की जानकारी हुई। बच्ची की मां मौके पर पहुंची और उसे घर ले आई। बच्ची के कपड़े खून से लथपथ थे। उसकी हालत देख उसके साथ दरिंदगी का आभास हो रहा था। घर वालों ने पहले बच्ची को होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन वह बार-बार बेहोश हो रही थी। घर वाले पुलिस को सूचना देने से पहले बच्ची के होश में आने का इंतजार कर रहे थे, जिससे कि उन्हें घटना के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सके। धीरे-धीरे बच्ची की हालत बिगड़ने लगी तो घर वाले घबरा गए। उन्होंने साढ़े दस बजे के करीब डायल 100 पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस को घर बुलाया। बच्ची को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बालिका की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में होश आने के बाद मासूम ने बताया कि रात में अर्जुन नाम का युवक उसे उठाकर खेत में ले गया और गलत काम किया।  इस बाबत थानाध्यक्ष कलवारी संजय शुक्ल ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed